![]()
हिसार जिले के आदमपुर में एक 14 वर्षीय किशोरी मोनू की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। आदमपुर थाना पुलिस ने किशोरी के पिता समेत एक अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा बीएनएस की धारा 103(1), 238(बी) और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक रघवीर सिंह 16 अगस्त को सूर्य नगर-दड़ौली रोड पर एक अन्य मामले की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि 10 और 11 अगस्त की रात लड़की के पिता ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए ढाणी मोहब्बतपुर पुल के पास किशनगढ़ नहर में फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई शुरू की। दादा के साथ रहती थी लड़की लड़की सूर्य नगर में अपने दादा के साथ रहती थी। जानकारी के अनुसार, मोनू की मां करीब 8 साल पहले उसके पिता को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। इसके बाद लड़की और उसका लगभग 10 वर्षीय भाई अपने पिता के साथ रहते थे। उसके पिता ने बाद में उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला से दूसरी शादी कर ली थी। हत्या के बाद नहर में फेंका शव प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़की का किसी लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग होने का संदेह था। बताया जा रहा है कि 9 अगस्त को वह उस लड़के के साथ आदमपुर के एक होटल में गई थी। आरोप है कि अगले दिन रोहतक से घर लौटे उसके पिता ने इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की और कथित तौर पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद रात में शव को नहर में फेंकने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Source link
हिसार में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या:प्रेम-प्रसंग के शक में पिता पर गला दबाया, पिता समेत 2 पर केस दर्ज
