![]()
रामानुजगंज के अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने अटल जी के राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और देशहित के प्रति समर्पित जीवन को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार और आदर्श आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। छत्तीसगढ़ में पहली अटल प्रतिमा रामानुजगंज में आयोजकों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली प्रतिमा रामानुजगंज में स्थापित की गई थी। अटल परिसर में लगी अष्टधातु की प्रतिमा नगर के लिए गौरव का विषय है। पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में नगरवासियों ने यहां पहुंचकर उन्हें नमन किया। पुण्यतिथि पर सेवा कार्य भी किए श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सेवा कार्य से भी जोड़ा गया। 100 बिस्तर अस्पताल में दो स्टिंग बेंच स्थापित किए गए और भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों के बीच फल वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि अटल जी की पुण्यतिथि को सेवा कार्य के जरिए मनाने का उद्देश्य उनके संवेदना, सेवा और राष्ट्रहित के विचारों को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के लिए निरंतर काम करने का संकल्प लिया।
Source link
अटल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:रामानुजगंज में अष्टधातु प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन,अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
