![]()
बाड़मेर डीएसटी टीम और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिला हॉस्पिटल के पास से 12 ग्राम 30 मिलीग्राम एमडी जब्त की है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक बाइक को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। युवक के आने का इनपुट मिला था एसपी चूनाराम जाट ने बताया- पुलिस मुख्यालय व जोधपुर रेंज आई के निर्देशानुसार नशा मुक्त बाड़मेर के तहत स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। मादक-पदार्थ की तस्करी की रोकथाम और वांटेड आरोपियों को पकड़ने के लिए एएसपी नितेश आर्य और डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम को डीएसटी से सूचना मिली थी कि बाइक पर एक युवक विवेकानंद सर्किल की तरफ आ रहा है। इस पर डीएसटी और कोतवाली पुलिस ने बाइक को रुकवाकर युवक को पकड़कर पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 12 ग्राम 30 मिलीग्राम एमडी मिली है। आरोपी ने अपना नाम अशोक सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी रेडाणा बताया है। पुलिस ने कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से एमडी कहां से लेकर आया इसको लेकर पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में एसआई बगडूराम, कांस्टेबल रामचंद्र, चोखाराम और डीएसटीम से हैड कांस्टेबल प्रेमाराम, कांस्टेबल नींबसिह, नखतसिंह, शंभूराम, स्वरूपसिंह शामिल रहे।
Source link
हॉस्पिटल के आगे बाइक पर एमडी ले जाते युवक पकड़ा:12.30 ग्राम ड्रग्स की जब्त, आरोपी से खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी
