Headlines

बरगी बांध का जलस्तर पहुंचा 420.80 मीटर:कल खुलेगें डैम के 9 गेट, प्रबंधन ने किया अलर्ट जारी;घाटों में बढ़ जाएगा कई फीट तक पानी




मंडला-डिंडौरी और आसपास के जिलों में तेजी से हो रही बारिश के कारण इस साल पहली बार बरगी बांध के गेट खुलने वाले है। प्रबंधन ने गेट खोलने के संबंध में सूचना जारी की है। बताया जा रहा है कि आज दिनांक 17/08/2026 रात्रि 8 बजे बांध का जल स्तर 420.80 m आंका गया। वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता 2674 mcm *(84.08%) है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक 1620 cumec है। जल भराव क्षेत्र मे मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए, बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिये कल दिनांक 18/08/2026 को सुबह 11:00 बजे बांध के 9 जल द्वारों को 0.78m औसत ऊंचाई पर खोल कर 1031 cumec जल की निकासी की जायेगी। जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फुट पानी की बढ़ोत्तरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों/तटीय क्षेत्रो से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *