21 जुलाई का राशिफल:कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कुंभ राशि के लोगों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (21 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 21 जुलाई को कन्या राशि वालों को खास प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुंभ राशि के लोगों को अच्छे ऑर्डर और कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं।

वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों का समय पर पूरा किया गया काम प्रमोशन में मदद कर सकता है। मकर राशि वालों को नौकरी में मन मुताबिक बदलाव मिल सकता है। मिथुन राशि के लोगों के लिए धन लाभ की स्थिति बनेगी।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। सामने आने वाले अवसरों को पहचानकर आगे बढें। इनसे भविष्य में फायदा होगा। घर में बदलाव या रिनोवेशन की योजना बन सकती है। इन योजनाओं पर काम करते समय जगह और सुविधा से जुड़ी सभी जरूरी बातों का ध्यान रखें। नेगेटिव- कुछ लोग जलन के कारण आपके बारे में नकारात्मक बातें कर सकते हैं। ऐसे लोगों की बातों से भावनात्मक रूप से प्रभावित न हों। किसी से वादा किया है, तो उसे निभाने की कोशिश करें। ऐसा न करने से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है।

व्यवसाय- स्टाफ के सहयोग से बिजनेस की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। कारोबार के विस्तार की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। इससे काम करने के तरीके में भी सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त काम के कारण बहुत व्यस्त रहेंगे। लव- दांपत्य संबंधों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। विपरीत लिंग के व्यक्ति से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- गला खराब होने के साथ बुखार जैसा महसूस हो सकता है। लापरवाही न करें। गर्म पानी और आराम से राहत मिल सकती है। परेशानी बढने पर डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन सक्रिय रहकर आप ज्यादातर काम पूरे कर लेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए समय अच्छा है। युवा अपने करियर को लेकर लगातार कोशिश करते रहें। किसी खास व्यक्ति की मदद भी मिलेगी। नेगेटिव- बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें। इससे रिश्ते और आपकी छवि दोनों प्रभावित हो सकते हैं। मानसिक तनाव का असर काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला आज न लें।

व्यवसाय- कारोबारी परिस्थितियां अभी पूरी तरह आपके पक्ष में नहीं हैं। बिजनेस में ज्यादा निवेश करने से बचें, वरना आर्थिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऑफिस में अतिरिक्त काम मिल सकता है। काम समय पर पूरा करना आपके प्रमोशन में मदद करेगा। लव- परिवार के साथ बैठकर हंसी-मजाक करने से आप दोबारा ऊर्जावान महसूस करेंगे। दिनभर की थकान भी दूर होगी। स्वास्थ्य- बदलते मौसम और प्रदूषण से अपना बचाव करें। खांसी, जुकाम या वायरल बुखार हो सकता है। पर्याप्त आराम करें और परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- आपके लिए सम्मान और धन लाभ की स्थिति बनेगी। इस अनुकूल समय का पूरा फायदा उठाएं। आपकी समझदारी और सही सोच से घर और समाज में सम्मान बढेगा। घर में रिश्तेदारों के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। नेगेटिव- संयुक्त परिवार में व्यवस्था को लेकर तनाव हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से महत्वपूर्ण काम टालना पड़ सकता है। छोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस रखें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर सहयोगियों और स्टाफ की पूरी मदद मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रहा तनाव दूर होगा। नए काम की रूपरेखा बन सकती है। कोई भी काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर हासिल करें। लव- बिजनेस या ऑफिस की परेशानियों को पारिवारिक जीवन पर हावी न होने दें। इससे घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है। स्वास्थ्य- मन में नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। मेडिटेशन और योग के लिए समय निकालें। सकारात्मक लोगों के संपर्क में रहें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन परिस्थितियां जल्दी ही व्यवस्थित हो जाएंगी। घर के बड़े लोगों का सम्मान करें। उनका सहयोग और आशीर्वाद आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धार्मिक या मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। नेगेटिव- विरोधी सोच रखने वाले लोगों से सावधान रहें। वे आपकी योजनाओं में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों का ध्यान पढाई से भटक सकता है। खुद को नकारात्मक बातों और गलत संगत से दूर रखें।

व्यवसाय- अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता के कारण सफलता मिलेगी। बिजनेस से जुड़ा नया फैसला जल्दबाजी या भावनाओं में आकर न लें। सरकारी नौकरी कर रहे लोग अपने काम को लेकर ज्यादा सावधानी रखें। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। इससे रिश्तों में मधुरता और नजदीकियां बढेंगी। प्रेम संबंधों के मामले में समय अनुकूल है। स्वास्थ्य- आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। अस्पताल या डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह -पॉजिटिव- अचानक कोई रुका हुआ काम पूरा होने से तनाव कम होगा। पिछले कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। आप दोबारा अपनी ऊर्जा जुटाकर काम पर ध्यान दे सकेंगे। गैर जरूरी यात्रा टालने से समय और पैसा दोनों बचेंगे। नेगेटिव- किसी दोस्त के साथ अहंकार और गुस्से के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण सामान और दस्तावेज संभालकर रखें। छोटी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। बिजनेस से जुड़ा कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो उसे सुलझाने की दिशा में प्रगति हो सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने काम में लापरवाही न करें। लव- परिवार के लोगों के बीच संबंध मधुर रहेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विवाह के बाहर के प्रेम संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और गला खराब होने की परेशानी हो सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। किसी खास प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपकी बातचीत और काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। ज्यादा भागदौड़ के बावजूद थकान को खुद पर हावी नहीं होने देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए समय बहुत अच्छा है। नेगेटिव- परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में परेशानी आने से तनाव हो सकता है। धैर्य और संयम से परिस्थितियां संभालें। बाहरी लोगों को पारिवारिक मामलों में दखल न देने दें। पुरानी जायदाद से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने में अभी समय लगेगा।

व्यवसाय- अपनी योग्यता के कारण बिजनेस के कामों में तेजी ला सकेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग में रुकावटें आ सकती हैं। शेयर मार्केट और तेजी-मंदी से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी होगी। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। लव- पारिवारिक गतिविधियों में सहयोग देने से घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी दिलाने के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य- एलर्जी और मौसम से जुड़ी परेशानी हो सकती है। सेहत संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज न करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कोई समस्या आ सकती है, लेकिन सकारात्मक सोच से परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू परेशानी का समाधान मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। नेगेटिव- खर्च अपनी जरूरत और बजट के अनुसार रखें। किसी भी विवाद से दूर रहें, वरना आप भी परेशानी में पड़ सकते हैं। जमीन या वाहन के लिए लोन लेने की योजना है, तो फैसले पर दोबारा विचार करें।

व्यवसाय- बिजनेस में काम और जिम्मेदारियां बढेंगी। कोई परेशानी आने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह मददगार रहेगी। पार्टनरशिप के कारोबार में हिसाब-किताब और जानकारी साफ रखें। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले सभी पहलुओं की जांच करें। लव- जीवनसाथी की मदद से कोई पारिवारिक मामला सुलझ सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढेंगी। स्वास्थ्य- प्रदूषण और ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन आपके मन मुताबिक बीतेगा। जीवनशैली में समय के अनुसार बदलाव करने से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने करीबी लोगों की मदद करके खुशी मिलेगी। नेगेटिव- लेन-देन और फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। छोटी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। फिलहाल यात्रा करने से नुकसान या परेशानी हो सकती है। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें।

व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले तुरंत लेने पड़ सकते हैं। कला, फैशन और ग्लैमर से जुड़े कारोबार में खास सफलता मिलेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोग कंपनियों में अपना बायोडाटा और प्रोफाइल भेजें। सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है। लव- पति-पत्नी छोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। इन बातों को बढाने से घर की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। स्वास्थ्य- तनाव और थकान से राहत पाने के लिए मेडिटेशन करें। इससे मानसिक स्थिति बेहतर होगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही उलझनों से राहत मिलेगी। मनपसंद कामों में समय बिताने से तनाव कम होगा। अपने आर्थिक मामलों पर ज्यादा ध्यान दें। अभी बनाई गई सही योजना भविष्य में फायदेमंद रहेगी। नेगेटिव- परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज न करें। महत्वपूर्ण फैसला आज टालना बेहतर होगा, क्योंकि असमंजस में गलत निर्णय हो सकता है। बजट से ज्यादा खर्च करना आपको परेशानी में डाल सकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। सरकारी नौकरी कर रहे लोग किसी गलत या नियमों के खिलाफ काम में शामिल न हों। जांच की स्थिति बन सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक से रिश्ते में अपनापन बना रहेगा। प्रेमी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- मानसिक शांति के लिए अध्यात्म से जुड़े कामों या एकांत में कुछ समय बिताएं। शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर – पॉजिटिव- परिवार के किसी सदस्य को उपलब्धि मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। कोर्ट केस या प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। इससे लंबे समय से चल रहे मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। नेगेटिव- निवेश से जुड़ा फैसला बहुत सोच-समझकर लें, वरना नुकसान हो सकता है। वाहन खरीदने की योजना फिलहाल टालना बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति में तुरंत बड़ा बदलाव नहीं आएगा। गैर जरूरी खर्चों में कटौती करें। जिम्मेदारियां भी ज्यादा रहेंगी।

व्यवसाय- किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया परेशानी का कारण बन सकता है। सभी महत्वपूर्ण काम अपनी निगरानी में करवाएं। ऑफिस की व्यवस्था कुछ बिगड़ी हुई रह सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा और नौकरी में मन मुताबिक बदलाव मिल सकता है। लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंध जल्द ही विवाह में बदलने के अवसर बन सकते हैं। स्वास्थ्य- मानसिक तनाव के कारण थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। योग और मेडिटेशन पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- इनकम के स्रोत बेहतर बनाने की योजना बनेगी और उसमें काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। ज्यादातर काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। निजी कामों के लिए भी समय निकाल सकेंगे। इससे मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव- आर्थिक गतिविधियां धीमी होने से चिंता हो सकती है, लेकिन यह स्थिति थोड़े समय के लिए है। विद्यार्थी अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

व्यवसाय- अपनी कारोबारी योजनाएं सभी के साथ शेयर न करें, वरना कोई उनका फायदा उठा सकता है। बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के साथ अच्छे संबंध बिजनेस में मदद करेंगे। अच्छे ऑर्डर और कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा। इससे आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। विपरीत लिंग के दोस्तों के साथ सीमाएं बनाए रखें। स्वास्थ्य- कभी-कभी आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस हो सकती है। आत्मचिंतन और शांत गतिविधियों के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- कई गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने संपर्क मजबूत करें। इन्हीं संपर्कों की मदद से भविष्य का कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सकता है। आसपास के किसी धार्मिक स्थान की यात्रा की योजना भी बनेगी। नेगेटिव- समय के अनुसार व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव करना जरूरी है। किसी बात पर ज्यादा जिद न करें। गैर जरूरी खर्चों पर रोक लगाएं, क्योंकि आर्थिक स्थिति अभी सामान्य रहेगी।

व्यवसाय- बिजनेस से जुड़ी नई जानकारियां हासिल करने की जरूरत है। मीडिया से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान दें। वहां से कोई फायदेमंद खबर मिल सकती है। कारोबार में ज्यादा मेहनत और कुछ बदलाव करने होंगे। नौकरीपेशा लोग मौजूदा परिस्थितियों को स्वीकार कर काम पर ध्यान दें। लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी के कारण तनाव हो सकता है। इसका असर घर की व्यवस्था पर न पड़ने दें। स्वास्थ्य- छोटी बातों पर तनाव लेने की आदत में सुधार करें। दर्द या माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। पर्याप्त आराम करें और परेशानी बढने पर डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *