Headlines

सीतापुर में सांड घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ा:सीढ़ियां चढ़कर पहुंचा था, रेस्क्यू के बाद नीचे उतारा गया




सीतापुर के आदर्श नगर मोहल्ले में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सांड अचानक एक मकान की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंच गया। छत पर सांड को घूमता देख परिवार के सदस्य घबरा गए। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। छत पर घूमता रहा, लोगों में बनी रही दहशत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांड किसी तरह घर के अंदर घुस गया और सीढ़ियों के रास्ते दूसरी मंजिल तक पहुंच गया। परिवार के लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक छत पर इधर-उधर घूमता रहा। इससे उसके छत से गिरने या किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने की आशंका के चलते लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस और नगर पालिका ने शुरू किया रेस्क्यू सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और सांड को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक सफलता नहीं मिलने पर नगर पालिका परिषद सीतापुर को सूचना दी गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी और उप जिलाधिकारी सीमा सिंह के निर्देश पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस, नगर पालिका कर्मियों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से कई घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने सावधानीपूर्वक सांड को काबू में कर सुरक्षित तरीके से मकान से बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू के बाद लोगों ने ली राहत की सांस रेस्क्यू अभियान के दौरान पूरे मोहल्ले में लोगों की भीड़ लगी रही। सांड के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने कहा कि शहर में निराश्रित गोवंश की बढ़ती संख्या लगातार परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे पशुओं के उचित प्रबंधन की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *