Headlines

हिमाचल के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:मानसून सीजन में अब तक 11% कम बारिश, चंबा का पारा सामान्य से 10.5॰C नीचे गिरा




हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। भारत मौसम विभाग (IMD) ने 26 जुलाई तक राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। IMD ने पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड, फ्लैश फ्लड और सड़कें बाधित होने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। IMD ने आज भी लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट दे रखा है। कल यानी 24 जुलाई को चंबा, कांगड़ा और सिरमौर में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। 25 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जिला में तेज बारिश हो सकती है। वहीं 26 जुलाई के लिए ऊना, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिला में यलो अलर्ट दिया गया है। अन्य जिलों में कोई चेतावनी नहीं है। मानसून सीजन में नॉर्मल से 11% कम बारिश इस मानसून सीजन में अब तक राज्य में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 1 जून से 22 जुलाई के बीच प्रदेश में सामान्य तौर पर 275.4 मिलीमीटर वर्षा होती है, जबकि इस वर्ष अब तक केवल 246.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो हमीरपुर में सामान्य की तुलना में 41 प्रतिशत कम, मंडी में 29 प्रतिशत, बिलासपुर में 11 प्रतिशत, चंबा में 3 प्रतिशत और सिरमौर में 2 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। चंबा का पारा नॉर्मल से 10.5 डिग्री नीचे गिरा प्रदेश में चार दिन से हो रही बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे गिर गया है। चंबा का पारा सामान्य से 10.5 डिग्री गिरने के बाद 23.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है। कांगड़ा का पारा सामान्य से 6.2 डिग्री कम होने के बाद 26.8 डिग्री, हमीरपुर का 4.4 डिग्री कम होने के बाद 28 डिग्री, मंडी का 3.1 लुढ़कने के बाद 28.2 डिग्री, केलांग का 6 डिग्री कम होने के बाद 19 डिग्री, मनाली का 3.5 डिग्री कम होने के बाद 21.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *