Headlines

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में लगाए 101 पौधे




गुना| मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ग्राम बजरंगगढ़ स्थित आचार्य कुटी गौशाला परिसर में बुधवार को 101 फलदार एवं छायादार पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित आवरण में वृद्धि करना तथा लोगों को पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। पौधरोपण कार्यक्रम में गौशाला स्टाफ, प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि डॉ. सतीश चतुर्वेदी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जो हमें शुद्ध वायु, फल, फूल और स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। जिला समन्वयक मंजुषा सालोमन ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। ब्लॉक समन्वयक अमित गोयल ने प्रतिभागियों से रोपे गए पौधों को वायुदूत ऐप पर अपलोड करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में नवांकुर संस्था अवार्ड के अध्यक्ष बीडी शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *