Headlines

राजनांदगांव में शासकीय भूमि पर चला बुलडोजर:अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, नाले से हटाया अतिक्रमण, SDM ने कब्जाधारियों को दी कड़ी चेतावनी




राजनांदगांव जिले में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण और भू-माफियाओं की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम झुराडबरी (सुरहाडबरी/मनगट्टा क्षेत्र) में पहाड़ काटकर बनाए गए अवैध रास्ते और अवैध प्लॉटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। साथ ही शासकीय नाले से अतिक्रमण हटाकर उसे मूल स्वरूप में बहाल किया गया। पहाड़ काटकर बनाया गया था अवैध रास्ता राजस्व विभाग के अनुसार ग्राम झुराडबरी स्थित शासकीय भूमि (खसरा क्रमांक 672, रकबा 32.9723 एकड़) पर पहाड़ और हार्ड चट्टान काटकर अवैध प्लॉटिंग के उद्देश्य से कच्चा रास्ता बनाया जा रहा था। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गौतम पाटिल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से रास्ते को ध्वस्त कर दिया। नाले से भी हटाया गया अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान खसरा क्रमांक 563/1, 563/2 और 563/3 के पास शासकीय नाले को पाटकर बनाए गए अवैध रास्ते को भी हटाया गया। प्रशासन ने नाले को उसके मूल स्वरूप में बहाल कर जल निकासी व्यवस्था फिर से शुरू कराई। राजस्व विभाग की टीम रही मौजूद कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सुरेखा वर्मा, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। एसडीएम बोले- कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गौतम पाटिल ने बताया कि मनगट्टा क्षेत्र में शासकीय भूमि और हार्ड चट्टान काटकर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी, जिसे ध्वस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मनगट्टा क्षेत्र में लगभग 150 एकड़ अवैध प्लॉटिंग और संबंधित निर्माणों पर बेदखली की कार्रवाई की जा चुकी है। प्रशासन आगे भी अवैध कब्जों और प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा। प्रशासन की चेतावनी जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि, पहाड़, नाला, चरनोई या किसी भी सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा और प्लॉटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *