ज्वेलर्स की दुकान से सोना लूटकर भागते बदमाश सीसीटीवी में दिखाई दिए।
मोगा में दिनदहाड़े एक ज्वेलर की दुकान में लूट की गई। दुकान में मौजूद ज्वेलर को 3 बदमाशों ने गनपॉइंट पर लिया और उसकी दुकान से करीब 6 लाख रुपए के सोने के आभूषण निकाल ले गए। इस दौरान जब ज्वेलर ने विरोध करने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उसे चाकू मारकर घायल
.
इसका सूचना ज्वेलर ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर दुकान और उसके आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। इसके बाद उन्हें जब्त कर लिया। एक सीसीटीवी में बदमाशों की गाड़ी और दुकान से बैग लेकर भागते की घटना भी कैद हुई है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर बदमाशों के सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लूट के बाद ज्वेलर की दुकान के सामने पहुंचे दूसरे दुकानदार और लोग।
इस तरह घटी लूट की घटना…
- दुकान में ही थे ज्वेलर: यह घटना मंगलवार दोपहर को मोगा जिले के अजीतवाल कस्बे में हुई है। कस्बे में कोकरी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। इसी दुकान में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। वारदात के वक्त दुकान के मालिक हरजिंदर सिंह अंदर ही मौजूद थे।
- सफेद कार में आए 4 बदमाश: उन्होंने बताया है कि दुकान में उस समय ग्राहक नहीं थे। इसका फायदा उठाकर 3 बदमाश दुकान में घुसे। उनमें से एक के हाथ में पिस्टल थी। वे सभी एक सफेद कार में आए थे। बदमाश कुल 4 थे। उनमें से 3 दुकान में घुसे, जबकि एक गाड़ी के पास खड़ा होकर निगरानी कर रहा था।
- चाकू मारकर जख्मी किया: दुकान में घुसे बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर हरजिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी दी। हरजिंदर का कहना है कि उन्होंने दुकान में लूट का विरोध किया तो तीनों बदमाशों में से एक ने उनके चाकू मार दिया। चाकू उनके हाथ पर लगा, जिससे वह जख्मी हो गए।
- दुकान से निकाल आभूषण बैग में भरे: इसके बाद लुटेरों ने उन्हें बंधक बनाने का भी प्रयास किया। हालांकि, इसी दौरान हरजिंदर ने तेजी से शोर मचा दिया, जिससे बदमाश डर गए। इससे पहले वे दुकान के करीब 6 लाख रुपए के आभूषण निकालकर अपने बैग में भर चुके थे।
- दुकान के सामने खड़ी कार में बैठकर भागे: दुकानदार का शोर सुनकर लोग दुकान में न आ जाएं, इसलिए बदमाश तुरंत ज्वेलर को वहीं छोड़कर दुकान से भाग निकले। उनकी गाड़ी लेकर उनका चौथा साथी दुकान के ठीक सामने खड़ा था। सभी बदमाश उसी गाड़ी में बैठकर भाग गए।

ज्वेलर की दुकान में जांच करने पहुंची पुलिस।
पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लिए
इस घटना की जानकारी फौरन घायल दुकानदार ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही DSP अनवर अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान और आसपास के क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
वारदात के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया और संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। हालांकि, बदमाशों का कुछ पता नहीं लगा। गुरुवार को DSP दोबारा ज्वेलर की दुकान में पूछताछ के लिए आए थे।

इस गाड़ी में सवार होकर आए थे चारों बदमाश।
व्यापारियों में दहशत, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों में भारी रोष पैदा हुआ। साथ ही उन्हें अपनी जान और माल की सुरक्षा को लेकर चिंता हो गई। स्थानीय व्यापार मंडल और दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
लुधियाना में मरीज बनकर घुसे लुटेरे, डॉक्टर लूटा, CCTV में भागते दिखे

लुधियाना में गुरुवार सुबह 6 लुटेरों ने डॉक्टर को लूट लिया। लुटेरे मरीज बनकर डॉक्टर के निजी क्लिनिक में घुसे। इसके बाद डॉक्टर पर रिवॉल्वर तान दी। लुटेरे ढाई से तीन लाख कैश, डॉलर, मोबाइल और सोने की अंगूठी ले गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने डॉक्टर के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
