Headlines

नीट पेपर लीक पर आज कांग्रेस का बीजेपी ऑफिस घेराव:भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी संभाला मोर्चा, एक-दूसरे पर पत्थर और टमाटर भी फेंके गए




नीट और जेपीएससी में कथित गड़बड़ियों को लेकर रांची में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। कल भाजपा ने कांग्रेस ऑफिस का घेराव किया तो गुरुवार आज कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंच गई। इसे देखते हुए हरमू रोड स्थित भाजपा कार्यालय के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा संभाल लिया। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से नारेबाजी हुई। पत्थर, टमाटर, अंडे और पानी की बोतलें फेंकी गईं। इस दौरान एक पत्रकार को चोट लग गई। इधर, प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता एक बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ गए और धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा देने की मांग की। इसके बाद अंतिम बैरिकेडिंग पर उन्हें रोक लिया गया। हालांकि दोनों ओर से कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर आमने-सामने आ गए। पुलिस ने हल्की लाठी भांजकर उन्हें मौके से हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। देखिए प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें… इधर, प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी कार्यालय घेराव के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसात्मक कारवाई की गई। 45 मिनट तक दोनों दलों के बीच तीखी नारेबाजी हुई इससे पूर्व, बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में निकले मार्च को पुलिस ने सुभाष चौक के पास रोक दिया, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास डटे रहे। करीब 45 मिनट तक दोनों दलों के बीच तीखी नारेबाजी हुई। भाजपा कार्यकर्ता ‘राहुल गांधी चोर है’ और ‘झारखंड सरकार युवाओं को न्याय दे’ के नारे लगाते रहे। वहीं, कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’, ‘चंदा चोर गद्दी छोड़ो’ और ‘नीट पेपर लीक के आरोपी मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ आदि नारे लगाए। भाजपा कार्यालय के बाहर हाई अलर्ट
कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय और उसके आसपास के पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। कार्यालय परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल, रैपिड रिस्पांस टीम और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। हरमू मैदान से निकला कांग्रेस का मार्च
कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता पहले हरमू मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद वे जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां घेराव और विरोध प्रदर्शन किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *