- Hindi News
- National
- Heavy Rain Alert: UP Ghats Submerged, Guwahati Flooded & Gujarat Flood Chaos
अहमदाबाद/गुवाहाटी/लखनऊ5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

देश के तीन राज्यों में भारी बारिश जारी है। गुजरात में कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वलसाड के उमरगाम तालुका में 16 घंटों में 43 इंच बारिश हुई, जिससे निचले इलाके डूब गए हैं।
नवसारी में बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। घर एक मंजिल तक डूब गए। अहमदाबाद, सूरत में पानी भर गया। असम में बाजार-पेट्रोल पंप डूब गए।
यूपी में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा, यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। सीतापुर में पानी सड़क पर भर गया। ग्रामीण नाव से आ-जा रहे हैं।
देशभर में बाढ़, बारिश की 14 तस्वीरें…
गुजरात: एक मंजिल तक पानी, एयरलिफ्ट से रेस्क्यू; 9 तस्वीरें

गुजरात के नवसारी में बाढ़ के चलते मेघर गांव डूब गया। इंडियन कोस्ट गार्ड ने हेलिकॉप्टर के जरिए बाढ़ में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट किया।

गुजरात के सुरेंद्र नगर में NDRF ने बाढ़ में फंसे 67 लोगों का रेस्क्यू किया। उन्हें बोट के जरिए सुरक्षित जगह पहुंचाया।

सड़कों और घरों में पानी घुसा। कई रेजिडेंशियल इलाकों में ग्राउंड फ्लोर डूब गया।

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

पूरा शहर पानी में डूब चुका है। दुकानें बंद हैं, लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

अहमदाबाद में कुछ इलाके पानी भर गया। कार पानी में डूब गई। सड़कों पर कमर तक पानी भरा है।

शहर का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है। लोग पानी से होकर दुकानों से जरूरत का सामान लेने जा रहे हैं।

गुरुवार देर रात एक कार पानी में बह गई। अंदर बैठे 6 में से 4 लोगों की मौत हो गई।

NDRF की टीमें पूरे राज्य में अभी तक 38 हजार लोगों का रेस्क्यू कर चुकी हैं।
अब देश के 3 राज्यों में बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें…

गुवाहाटी में एक इलाके में पेट्रोल पंप पूरी तरह से डूब गया। सर्विस बंद कर दी गई।

असम के शिवसागर में जेंगोनिकोटिया इलाके में सड़क पर पानी भर गया। शिवसागर से नेशनल हाईवे-37 के बीच संपर्क पूरी तरह कट गया है।
महाराष्ट्र: बाढ़ में कार बही

महाराष्ट्र के कल्याण में सड़क पर पानी आ गया। एक कार बाढ़ में बह गई।
उत्तर प्रदेश: घाट पर भरा पानी, सड़क पर नाव

यूपी के काशी में 50 छोटे-बड़े मंदिरों में पानी घुस गया। घाट डूब गए।

यूपी के सीतापुर में सड़क पर पानी भर गया। गांव के लोग नाव में बैठकर जा रहे हैं।

