![]()
पंजाब के जीरकपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ने अपनी पत्नी के साथ नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। सीए राजीव बाली का शव पंजाब के राजपुरा के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ था, वहीं, उसकी पत्नी नीरजा बाली का शव 80 किलोमीटर दूर कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर के पास सरस्वती फीडर नहर से मिला। पंजाब पुलिस को भाखड़ा नहर किनारे एक कार लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिसमें 4 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद हुआ था। मोबाइल फोन के जरिए पता चला कि कार राजीव की है जो अपनी पत्नी नीरजा के साथ 21 जुलाई को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद पंजाब पुलिस भाखड़ा नहर में दोनों की तलाश की। राजीव का शव तो राजपुरा के पास मिल गया, लेकिन नीरजा का पता नहीं चल सका था। अब नीरजा का शव भी बरामद हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले कुछ समय से फाइनेंशियल दबाव में थे। फिलहाल, कुरुक्षेत्र पुलिस ने पंजाब पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे खुला यह मामला… परिवार बोला- फाइनेंशियल प्रेशर में थे दोनों कुरुक्षेत्र पुलिस के मुताबिक, नीरजा के भाई दिनेश बताया कि उसके जीजा राजीव बाली का जीरकपुर के मॉल में ऑफिस था। वे चार्टर्ड (CA) अकाउंट थे। वह पिछले कुछ समय से फाइनेंशियल दबाव में चल रहे थे। दिनेश ने आशंका जताई कि इसी फाइनेंशियल दबाव के चलते दोनों ने सुसाइड किया है। उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है और वह किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहते। 23 साल पुराना रिश्ता, पीछे छूट गए दो बच्चे परिवार के मुताबिक, राजीव और नीरजा की शादी वर्ष 2003 में हुई थी। उनके परिवार में 17 साल का बेटा और 13 साल की बेटी हैं। बेटा अभी 12वीं क्लास और बेटी 10वीं क्लास में पढ़ते हैं। अभी अपनी दादी के साथ रह रहे हैं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से परिवार से शोक की लहर है। फिलहाल, दोनों बच्चे गुमशुम है और ज्यादा बोल नहीं रहे है। पंजाब पुलिस ही करेगी मामले की जांच कुरुक्षेत्र पुलिस के मुताबिक, दंपती जीरकपुर से लापता हुआ था, कार राजपुरा में मिली और घटनाक्रम की शुरुआती जांच भी पंजाब पुलिस ने की थी, इसलिए अब पूरे मामले की आगे की जांच पंजाब पुलिस कर रही है। केवल नीरजा के शव का पोस्टमॉर्टम कुरुक्षेत्र में होगा, जिसके बाद सारी डिटेल पंजाब पुलिस के हैंडओवर कर दी जाएगी।
Source link
पंजाब के चार्टर्ड अकाउंटेंट ने पत्नी संग किया सुसाइड:हरियाणा की नहर में मिली महिला की लाश; 3 दिन पहले घर से निकले थे
