Headlines

पंजाब सरकार ने किया NEET पास विद्यार्थियों का सम्मान:सिसोदिया व सीएम मान ने बच्चों को दी बधाई, प्रदेश में 881 छात्रों ने मारी थी बाजी




पंजाब के सरकारी स्कूल में पड़ रहे 881 छात्रों ने नीट-यूजी 2026 पास कर ली थी। पेपर में बाजी मारने वाले छात्रों को आज पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व आम आदमी पार्टी के पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया पहुंचे। पेपर में पास होने वाले छात्रों को सिसोदिया व सीएम द्वारा सर्टीफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं दूसरा रैंक हासिल करने वाली छात्रा ने मुख्यमंत्री का पोर्ट्रेट बना कर उन्हें भेंट किया। वहीं सीएम द्वारा बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मां-बाप के लिए बहुत ही मान वाला अवसर होता है। जब बच्चों के काम के कारण उन्हें जब सम्मानित किया जाए। सीएम ने आगे कहा कि पूरे देश में 20 लाख के करीब बच्चों ने नीट का पेपर दिया था। इसमें से पंजाब में 881 बच्चों ने नीट का पेपर पास किया। सीएम ने कहा कि मुझे पता लगा है कि हम लोग एक हजार का आंकड़े तक भी पहुंच सकते थे। लेकिन पेपर लीक हो गया, जिस वजह से कई बच्चों ने दोबारा पेपर देने की हिम्मत ही नहीं की है। उन्होंने कहा कि बहुत ही बदकिस्मती होती है बच्चों के लिए जब वह 18-18 घंटे पढ़ता है। लेकिन एक दिन पहले पता लगता है कि पेपर लीक हो गया है। हमारे देश में इससे पहले भी कई बार पेपर लीक हो चुका है। जिसको लेकर सेंट्रल सरकार का फेलियर साबित हुआ है। सीएम ने बताया कि हमारी सरकार के चलते कभी भी पंजाब में पेपर लीक नहीं हुआ है। दो बार चीटिंग की शिकायतें मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए गए है। सीएम ने बताया कि फरीदकोट में फार्मेसी के पेपर में चीटिंग का मामला सामने आया था। जिस पर भी तुरंत कार्रवाई करते हुए 21 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पंजाब में एक ही फार्मुला है, नो कैश नो फर्माइश से लोगों को नौकरियां मिलती हैं। वहीं सीएम ने बच्चों को कहा कि कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। हमेशा विनम्र रहना चाहिए। कुछ बच्चे एसे भी होंगे, जिनके चाहत के हिसाब से नंबर नहीं आए है। तो उन्हें घबराना नहीं चाहिए। उन्हें अगली बार के लिए ज्यादा मेहनत करनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *