![]()
जीपीएम जिले में तेज रफ्तार स्कार्पियो का अगला टायर फट गया, जिससे बेकाबू होकर खेत में पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला स्थित भाजपा कार्यालय के पास की है। जानकारी के अनुसार, स्कार्पियो में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के अनूपपुर से अमरकंटक दर्शन के लिए जा रहे थे। जंगल का रास्ता और खाली सड़कें होने के कारण वाहन की रफ्तार काफी तेज थी।अचानक अगला पहिया पंंचर होने से ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला इसके बाद तेज रफ्तार वाहन सड़क पर लहराते हुए पास के खेत में जा गिरा। वाहन में सवार ड्राइवर समेत सभी 9 लोग चोटिल हो गए। घटना की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को पलटी हुई स्कार्पियो से बाहर निकाला। अस्पताल में चल रहा इलाज ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल, ड्राइवर समेत सभी पीड़ितों का इलाज जारी है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
Source link
गौरेला में तेज रफ्तार स्कार्पियो का टायर फटा:बेकाबू होकर खेत में पलटी, 9 लोग घायल, अनूपपुर से अमरकंटक दर्शन करने जा रहे थे
