Headlines

शादी कराने का झांसा देकर ठगी का आरोप दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में शिकायत




भास्कर न्यूज | गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी 50 वर्षीय विनोद आनंद सिंह ने सोमवार को थाना में आवेदन देकर शादी कराने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने झारखंड पुलिस में पदस्थापित बंटी कुमार सिन्हा और राजा कुमार सिंह पर लड़की की तस्वीर दिखाकर करीब 8 से 10 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। विनोद ने बताया कि उनकी पत्नी की चार वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद वह अकेले रह रहे थे। इसी दौरान दोनों पुलिसकर्मियों ने उन्हें एक लड़की की तस्वीर दिखाकर उसका मोबाइल नंबर दिया और बातचीत कराई। चार दिन बाद जब उन्होंने शादी कराने की बात कही तो आरोपियों ने बताया कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने आत्महत्या के मामले को समाप्त कराने के नाम पर और पैसे की मांग की। भय दिखाकर उनसे दो चेक और जमीन के कागजात भी ले लिए गए और फरार हो गए। दोनों पुलिसकर्मी बेगूसराय के जांच कर रही है। बेगूसराय के रहनेवाले हैं दोनों आरोपी पुलिस जवान रहने वाले बताए गए हैं। विनोद आनंद सिंह ने थाना प्रभारी से पैसा और जमीन के कागजात वापस दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि पैसा और कागजात वापस नहीं मिले तो उनके सामने गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि वह स्टील फैक्ट्री में काम करते थे, लेकिन मानसिक तनाव के कारण नौकरी छोड़नी पड़ी। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ नियमसम्मत कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *