Headlines

रोहतक जिला पार्षद का सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम:आंदोलनकारियों पर पुलिस कर रही कार्रवाई, वादा खिलाफी करने पर देंगे स्थाई धरना




रोहतक में जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने केंद्र सरकार पर युवाओं के साथ किए गए समझौते के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। जिला पार्षद ने स्पष्ट कहा कि अगर सरकार समझौते से पीछे हटती है तो वह स्थाई धरना शुरू कर देंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार की होगी। जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर भी खुद को कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य बताते हुए जब दिल्ली जंतर मंतर जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें सांपला में डिटेन किया था। इसके बाद 20 जुलाई को भी पुलिस ने जयदेव डागर को जिला विकास भवन से डिटेन कर लिया था। जयदेव डागर को दिल्ली जाने ही नहीं दिया गया। हालांकि रोहतक में पहला प्रदर्शन भी कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से जयदेव डागर ने ही किया था। बिहार व बंगाल में आंदोलनकारियों पर कर रहे कार्रवाई
जयदेव डागर ने किा कि केंद्र सरकार से आंदोलनकारियों का समझौता हुआ था कि किसी भी प्रदर्शनकारी पर केस दर्ज नहीं होगा। लेकिन बिहार व बंगाल से बुरी खबर आ रही है। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। सरकार अपने वादे से मुकर रही है। हरियाणा में भी स्कूल प्रिंसिपल व पूर्व सरपंच पर की कार्रवाई
जयदेव डागर ने कहा कि हरियाणा में भी महेंद्रगढ़ के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड किया गया। रिठाल गांव में सरकारी स्कूल के बच्चों ने धरना देकर वीडियो डाली तो पूर्व सरपंच पर केस दर्ज कर दिया। सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है और तानाशाही रवैया अपना रही है। रोहतक में शुरू करेंगे स्थाई धरना
जयदेव डागर ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सरकार ने समय रहते आंदोलनकारियों पर कार्रवाई करना बंद नहीं किया जो वह रोहतक में ही स्थाई धरना शुरू कर देंगे, जिसकी जिम्मेदारी खुद सरकार की होगी। वह लड़ेंगे और जीतेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *