![]()
कटिहार में आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर पुलिस केंद्र में दंगा नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और क्यूआरटी टीमों को आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दंगा नियंत्रण उपकरणों के इस्तेमाल की ट्रेनिंग अभ्यास के दौरान जवानों को दंगा नियंत्रण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही टियर गैस के सुरक्षित इस्तेमाल और अचानक उत्पन्न होने वाली स्थिति में तेजी से कार्रवाई का अभ्यास कराया गया। क्यूआरटी टीमों को त्वरित प्रतिक्रिया का अभ्यास क्यूआरटी टीमों को भीड़ को नियंत्रित करने, टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई करने और आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रशिक्षण दिया गया। जवानों ने टीमवर्क और भीड़ प्रबंधन की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया। पर्वों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी पुलिस का उद्देश्य पर्वों के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार रहना है। पुलिस ने लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस लगातार नजर रखेगी।
Source link
कटिहार में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल, पुलिस अलर्ट:भीड़ प्रबंधन-टियर गैस के इस्तेमाल का जवानों ने किया अभ्यास
