![]()
सीतापुर के नेवादा खुर्द में रविवार को खेत में सिर कटा शव मिलने में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मृतक की पहचान कर ली है। मामले में एक महिला समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में हत्या के पीछे अवैध संबंधों का विवाद सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रविवार सुबह खेत में धड़ मिलने के बाद पुलिस ने आसपास करीब पांच से छह किलोमीटर के दायरे में युवक के कटे हुए सिर की तलाश शुरू की थी। सोमवार देर शाम पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सिर भी बरामद कर लिया। इसके बाद जांच ने तेजी पकड़ ली और पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान घटनास्थल से युवक के हाथ में बंधा कलावा, गले में लाल धागा और बिना मोजे के पहने स्पोर्ट्स जूते मिले थे। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की और आगे की जांच को दिशा मिली। इसके बाद संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।
मिश्रिख सीओ बृजेश कुमार ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच अंतिम चरण में है और सभी पहलुओं पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद पूरे घटनाक्रम का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूछताछ और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया पूरी कर रही है। वहीं अब मृतक की पहचान होने के बाद मंगलवार की दोपहर डॉक्टर के पैनल में युवक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वही पुलिस ने बरामद सिर को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Source link
सीतापुर में खेत से मिले धड़ का सिर बरामद हुआ:पुलिस ने महिला समेत तीन को हिरासत में लिया, अवैध संबंध में हत्या की आशंका
