![]()
सवाई माधोपुर शहर में मंगलवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। करीब एक सप्ताह बाद सुबह मौसम बारिश का दौर शुरू हुआ। आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ अच्छी बारिश हुई। बारिश का सिलसिला सुबह करीब 8 बजे तक चलता रहा। सुबह हुई इस बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 2 अगस्त तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण शहरवासी उमस और गर्मी से परेशान थे। मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदला और आसमान में घने बादल छा गए। कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। कई लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए, वहीं सुबह अपने कामकाज के लिए घरों से निकले लोगों को भी मौसम में ठंडक का अहसास हुआ। बारिश के चलते शहर की सड़कों और प्रमुख मार्गों पर पानी बहता दिखाई दिया। हालांकि बारिश बहुत लंबे समय तक तेज नहीं रही, लेकिन इसके बाद भी मौसम में ठंडक बनी रही। वातावरण में नमी बढ़ने से गर्मी का असर कम हो गया और लोगों को काफी राहत मिली। करीब एक सप्ताह बाद हुई इस बारिश से आमजन के साथ किसानों को भी राहत मिली है। मौसम में बदलाव के बाद लोगों को आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है। आसमान में बादल छाए रहने से शहर में दिनभर बारिश की संभावना बनी हुई है।
Source link
सवाई माधोपुर में एक सप्ताह बाद बारिश:यलो अलर्ट के बीच सुबह बदला मौसम, 2 अगस्त तक अच्छी बरसात की संभावना
