Headlines

राजनांदगांव में 28 लाख का गांजा जब्त:ओडिशा से UP ले जाई जा रही पिकअप पकड़ी, 41 किलो गांजे की खेप बरामद, तस्कर फरार




राजनांदगांव जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश के आगरा ले जाई जा रही 41.195 किलोग्राम गांजे की खेप बरामद की है। कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गांजा, पिकअप वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 28 लाख 65 हजार 750 रुपए का सामान जब्त किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। NCB की सूचना पर बनाई गई थी टीम जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा के कोरापुट/मलकानगिरी क्षेत्र से एक टाटा योद्धा पिकअप वाहन (क्रमांक CG 04 NS 8967) में भारी मात्रा में गांजा भरकर राजनांदगांव-तुमड़ीबोड़ मार्ग से आगरा ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम बनाई गई। चेकिंग देखकर वाहन छोड़कर भागे तस्कर संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे पर गुरुद्वारा चौक के पास घेराबंदी की। पुलिस की मौजूदगी देखकर तस्करों ने पिकअप वाहन को करीब 300 मीटर पहले ही रोक दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो सीटों के पीछे और नीचे छिपाकर रखे गए 36 पैकेटों में 41.195 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा वाहन से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी मिला। 28.65 लाख रुपए का सामान जब्त पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 20 लाख 59 हजार 750 रुपए है। इसके अलावा टाटा योद्धा पिकअप वाहन और मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है। सभी सामान की कुल कीमत करीब 28 लाख 65 हजार 750 रुपए आंकी गई है। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज फरार तस्करों के खिलाफ थाना तुमड़ीबोड़ में NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस और NCB की टीमें आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। तस्करी नेटवर्क की जांच जारी पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से खरीदा गया था और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *