Headlines

दहेज की मांग पूरी न होने पर, पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज



लुधियाना| महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के 4 सदस्यों के खिलाफ दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान पति मनजोत सिंह कालड़ा, सास सतिंदर कौर, ससुर जसपाल सिंह कालड़ा और देवर वनिंदर सिंह कालड़ा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में खुशदीप कौर ने बताया कि उनका विवाह 14 जनवरी 2024 को मनजोत सिंह के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर और अतिरिक्त दहेज लाने की मांग को लेकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। अधिकारियों द्वारा दी गई शिकायत की गहन जांच के बाद महिला थाना लुधियाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *