Headlines

पेपर लीक पर बोलें मंत्री कृष्णलाल पंवार:हुड्डा राज में लीक के बाद बैकडोर एंट्री होती थी, BJP में पारदर्शी व्यवस्था




हरियाणा में पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष के हमलों के बीच प्रदेश के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। कांग्रेस द्वारा पेपर लीक मामले में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग पर मंत्री पंवार ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने अतीत के कार्यकाल को भी देखना चाहिए। पानीपत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृष्ण लाल पंवार ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाता और नौकरियां पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा रही हैं। हुड्डा राज में होती थी बैकडोर एंट्री, BJP तुरंत करती है रद्द भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दिनों को याद करते हुए कृष्ण लाल पंवार ने कहा, जब प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार थी, तब मैं खुद विधायक था। उनके कार्यकाल में भी कई बार पेपर लीक हुए थे, लेकिन तब की सरकार लीक के बाद दोबारा परीक्षा नहीं कराती थी। बल्कि बैकडोर (चोर दरवाजे) से सीधे इंटरव्यू लेकर चहेतों को नौकरियां बांट दी जाती थीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की नियत साफ है। यदि किसी परीक्षा में पेपर लीक की शिकायत या गड़बड़ी सामने आती है, तो सरकार तुरंत सख्त कदम उठाते हुए परीक्षा को रद्द कर देती है और पारदर्शी तरीके से दोबारा परीक्षा आयोजित कराती है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले पंवार केंद्रीय शिक्षा मंत्री का जिक्र करते हुए मंत्री पंवार ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने बच्चों और परीक्षार्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दिया है, जो उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। हुड्डा राज में 86 हजार, तो बीजेपी के 12 सालों में 1.5 लाख नौकरियां ग्रुप-डी के 4500 युवाओं को जल्द मिलेंगे नियुक्ति पत्र पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ऐलान किया कि राज्य सरकार जल्द ही ग्रुप-डी के करीब 4,500 चयनित युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर (नियुक्ति पत्र) सौंपकर उन्हें नौकरी पर नियुक्त करने जा रही है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार देकर सशक्त बनाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *