![]()
संतकबीरनगर में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार सुबह 6 बजे घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 17.45 लाख रुपए है। मामला खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कोड़री गांव का है। बक्से का ताला तोड़कर जेवरात निकाले पीड़ित अहमद रजा पुत्र मोहम्मद अफजल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर करीब 16 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 1.45 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। परिजनों ने बताया कि चोरी हुए जेवर बहन की शादी के लिए वर्षों से जुटाए जा रहे थे। इनमें सोने के हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, बाली, झाला, नाक की कील, लॉकेट तथा चांदी की पाजेब और पायल शामिल हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, चोरों ने गांव के एक अन्य मकान में भी चोरी का प्रयास किया था, लेकिन परिवार के एक सदस्य के जाग जाने पर वे मौके से फरार हो गए। इस परिवार ने संदिग्ध लोगों की गतिविधियों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी पुलिस को उपलब्ध कराई हैं। सूचना पर मगहर चौकी प्रभारी विनोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
Source link
संतकबीरनगर में घर से 17.45 लाख की चोरी:बहन की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी ले उड़े चोर, छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश
