![]()
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ नगर में व्यापारी संघ ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पांच दिवसीय चक्का जाम और नगर बंद का आह्वान किया है। गुरुवार से शुरू हुए इस आंदोलन को पूर्व विधायक चंद्रदेव राय ने समर्थन दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 30 घंटे में मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अकेले भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद कर दी गई हैं। व्यापारी संघ ने नगर बंद और चक्का जाम का यह निर्णय अपनी लंबित मांगों को लेकर लिया है। पूर्व विधायक चंद्रदेव राय कांग्रेस नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे और अपने संबोधन में कहा कि वे नगरवासियों के समर्थन में भूख हड़ताल करेंगे। उनके इस बयान के बाद व्यापारी संघ के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने रैली निकाली और तहसीलदार कमलेश सिदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों की प्रमुख मांगों में अधूरे पड़े गौरव पथ निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करना, बिलाईगढ़ से बसों का नियमित संचालन तत्काल प्रारंभ करना और नगर पंचायत बिलाईगढ़ के सीएमओ को तत्काल हटाना शामिल है।
Source link
बिलाईगढ़ में व्यापारी संघ का चक्का जाम:पूर्व विधायक का समर्थन, मांगें पूरी न होने पर 30 घंटे बाद भूख हड़ताल की चेतावनी
