Headlines

गोड्डा में 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद:तीन आरोपी गिरफ्तार, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी




गोड्डा पुलिस ने चोरी की 18 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लगातार हो रही बाइक चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गोड्डा एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर गोड्डा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने आसूचना संकलन और सघन छापेमारी कर इन मोटरसाइकिलों को बरामद किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शहबाज अंसारी (ग्राम-धैनुकट्टा झपनीबांध, थाना पोडैयाहाट), शहनबाज अंसारी (ग्राम देवडांड, थाना देवडांड) और किस्नु रजक (ग्राम गुंदली टोला बाघमारा, थाना देवडांड) के रूप में हुई है। ये सभी गोड्डा जिले के निवासी हैं। तीनों के खिलाफ गोड्डा नगर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। बरामद की गई 18 मोटरसाइकिलों में 9 स्प्लेंडर, 2 ग्लैमर, 3 एचएफ डीलक्स, 1 होंडा ड्रीम लिवो, 1 पैशन प्रो, 1 होंडा स्कूटी डियो और 1 बजाज सीटी-100 शामिल हैं। गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि इस गिरोह में कुल पांच लोग शामिल होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य हाट-बाजारों से बाइक की रेकी कर चोरी करते थे और फिर उन्हें कम दामों में भोले-भाले लोगों को बेच देते थे। पुलिस बड़े पैमाने पर चोरी की बाइक खपाने वाले मुख्य सरगना का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है। अन्य संलिप्त आयुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *