![]()
जहानाबाद के जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने समाहरणालय स्थित जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 66 मामलों पर सुनवाई की गई। डीएम ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी शिकायतों का नियमानुसार, त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पथ निर्माण, शिक्षा विभाग से चिकित्सा अवकाश की बकाया राशि का भुगतान, भू-अर्जन मुआवजा, अतिक्रमण, भूमि विवाद, टीबी रोग से संक्रमित लाभार्थियों को सरकारी सहायता, प्रधानमंत्री इंदिरा आवास योजना, आपदा मुआवजा, नल-जल योजना, भूमि मापी और दाखिल-खारिज जैसे मामले शामिल थे। बकाया राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा
सुनवाई के दौरान, जिलाधिकारी ने अंचल पदाधिकारियों को भूमि विवाद, अतिक्रमण, भू-अर्जन मुआवजा, भूमि मापी और दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को चिकित्सा अवकाश की लंबित बकाया राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही, सिविल सर्जन को टीबी रोग से संक्रमित लाभार्थियों को आवश्यक दवा और किट वितरण के संबंध में निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री इंदिरा आवास योजना, आपदा मुआवजा, सड़क एवं नाला निर्माण, पीसीसी ढलाई, नल-जल योजना और होमगार्ड प्रशिक्षण सहित अन्य विभागीय मामलों से संबंधित आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है, और सभी आवेदनों का “सबका सम्मान, जीवन आसान” की भावना के साथ निष्पादन किया जाए।
Source link
जहानाबाद में DM ने सुनीं 66 शिकायतें:भूमि विवाद-आवास समेत कई मामलों पर सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
