![]()
10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने अनोखी रणनीति अपनाई। पुलिसकर्मी ड्राइवर की नौकरी मांगने के बहाने आरोपी तक पहुंचे और उसके ठिकाने की पुष्टि कर उसे दबोच लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में 12 आपराधिक मामलों में वांछित एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। जोधपुर ग्रामीण पुलिस की स्पेशल सेल ने ऑपरेशन डबल स्ट्राइक के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने 9 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी अशोक विश्नोई और 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर सुनील ढाका को धर दबोचा। एसपी जोधपुर ग्रामीण पंकज के निर्देशन और एएसपी भोपालसिंह लखावत के सुपरविजन में स्पेशल सेल की टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस ने ड्राइवर की नौकरी मांगने के बहाने ठिकाने का लगाया पता पुलिस ने बताया कि आरोपी अशोक निवासी छितरबेरा भोजासर बेहद शातिर प्रवृत्ति का है, जो पिछले 9 सालों से अपना नाम और ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। स्पेशल सेल के पुलिसकर्मियों ने स्टोन क्रेशर पर ट्रक ड्राइवर की नौकरी मांगने के बहाने उसके ठिकाने का पता लगाया और पहचान सुनिश्चित की। लंबे समय तक रेकी करने के बाद जैसे ही आरोपी अशोक का मूवमेंट हुआ, पुलिस ने उसे मतोड़ा थाना क्षेत्र के पल्ली टोल प्लाजा के पास से दस्तयाब कर लिया। उसे आगे की जांच के लिए ओसियां थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। दूसरे आरोपी के खिलाफ कई जिलों में 12 मामले दर्ज पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनील ढाका निवासी साहिब नगर डोली आदतन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ बाड़मेर, बालोतरा, जोधपुर ग्रामीण ओर राजसमंद जिलों में 12 मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 10000 का जोधपुर ग्रामीण और 15000 रुपए का इनाम बालोतरा जिला पुलिस के से नाम घोषित किया गया था। स्पेशल सेल ने तकनीकी डेटाबेस और खुफिया सूचना के आधार पर इसे जोधपुर शहर से दस्तयाब किया। सुनील को आगे की कार्रवाई के लिए आसोप थाना पुलिस को सौंपा गया है।
Source link
ड्राइवर की नौकरी मांगने गई थी पुलिस,ठिकाने का लगाया पता:10 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, दूसरी कार्रवाई में आरोपी पर 12 केस दर्ज
