Headlines

जयपुर में सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश:तापमान 26 डिग्री पार, सांभर में 1 इंच पानी बरसा; जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम




जयपुर में इस मानसून सीजन में सूखे जैसे हालात हैं। शहर के कुछ जगहों पर ठीक-ठीक बारिश हुई,लेकिन ज्यादातर मौसम सामान्य ही रहा है। शनिवार को भी जयपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बा​रिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात सांभर एरिया में 25MM रिकॉर्ड हुई। आज भी सुबह से आसमान में हल्के बादल है और कुछ जगहों पर धूप भी निकली। धूप-बादल से शहर में गर्मी, उमस तेज है। यहां कल दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले कुछ दिन शुष्क रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। फिलहाल तेज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। शनिवार को इन जगहों पर हुई बारिश जयपुर जिले में कल सुबह 8 से आज सुबह 8 बजे तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सांभर के अलावा फुलेरा, कालवाड़ में 10-10MM, जोबनेर, नरैना में 13-13MM, दूदू में 12, कोटखावदा में 2, मौजमाबाद में 4, सांगानेर एयरपोर्ट पर 2.2, जेएलएन मार्ग पर 6 और फागी में 1MM पानी बरसा। सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश राजधानी जयपुर में इस सीजन अब तक सामान्य से 32 फीसदी कम बरसात हुई है। जयपुर में 1 जून से 1 अगस्त तक सामान्य बारिश 273.6MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 186.1MM पानी बरसा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *