Headlines

हरियाणा में नशा तस्करों के पीछे पड़े ‘बोल्ट-रैम्बो-रोमियो’:स्निफर डॉग्स ने 48 केस में सूंघकर किया खुलासा, वैज्ञानिक तरीके से दी जाती है ट्रेनिंग




हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में अब आधुनिक तकनीक के साथ प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। साल 2026 की पहली छमाही में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने स्निफर डॉग्स की मदद से 48 NDPS मामलों का खुलासा किया। पुलिस की इन टीमों ने कार्रवाई में हेरोइन, स्मैक, गांजा, चरस, अफीम, डोडा पोस्त, चूरा पोस्त समेत कई तरह के मादक पदार्थ बरामद किए गए। इन अभियानों में स्निफर डॉग्स, बोल्ट (HK132) ने 15, रैम्बो (HK133) ने 14 और रोमियो (HK131) ने 12 मामलों में अहम भूमिका निभाई। इनमें रैम्बो की मदद से 5 क्विंटल 50 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त की सबसे बड़ी बरामदगी हुई। अब जानिए नशे के खुलासा में कितने अहम डॉग्स.. वैज्ञानिक तरीके से होती है ट्रेनिंग ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) संदीप सिंह कश्यप के अनुसार, डॉग स्क्वॉड के प्रत्येक स्निफर डॉग और उसके हैंडलर को वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाता है। इन्हें अलग-अलग मादक पदार्थों की पहचान, संदिग्ध स्थानों की तलाशी, साक्ष्यों की सुरक्षा और ऑपरेशन के दौरान अनुशासित तरीके से काम करने का अभ्यास कराया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *