![]()
मधुबनी में नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चौक-चौराहों और मोहल्लों में कूड़े-कचरे का अंबार लग गया है, जिससे लोगों को गंदगी और दुर्गंध के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। शहर के प्रमुख स्थानों जैसे शंकर चौक, तिलक चौक, गंगासागर चौक, रेलवे स्टेशन मुख्य सड़क और सदर अस्पताल के मुख्य गेट सहित कई इलाकों में कूड़े के ढेर से स्थिति गंभीर हो गई है। जगह-जगह जमा कूड़े से उठ रही दुर्गंध ने स्थानीय निवासियों, राहगीरों और व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी है। बदबू से बीमारियों का डर बढ़ा दुकानदारों का कहना है कि सड़कों पर कूड़े के ढेर होने के कारण बारिश और धूप से निकलने वाली बदबू से बीमारियों का डर बना रहता है। हल्की हवा चलने पर भी कूड़ा उड़कर दुकानों में आ जाता है। लगातार तीन दिनों से चौक-चौराहों पर कूड़ा जमा होने से उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। प्रशासन से जल्द समाधान की मांग बरसात के मौसम में बढ़ती गंदगी से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी लोगों को सता रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सफाईकर्मी जल्द काम पर नहीं लौटे तो शहर की स्थिति और भी खराब हो जाएगी। उन्होंने नगर निगम प्रशासन और सफाईकर्मियों से संवाद कर समस्या का समाधान निकालने की अपील की है।
Source link
मधुबनी में चौथे दिन भी सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी:शहर में चौक-चौराहों पर कूड़े का अंबार, बदबू से बीमारियों का डर बढ़ा
