Headlines

RRB परीक्षार्थियों के लिए 3 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच:लेवल-1 परीक्षा हेतु 2 अगस्त से मिलेगी रायपुर-कोरबा, बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस में सुविधा




रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने बिलासपुर मंडल की चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इससे परीक्षा के दौरान यात्रियों और अभ्यर्थियों को सफर में राहत मिलेगी। बिलासपुर मंडल से चलने वाली तीन जोड़ी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में अस्थायी रूप से एक-एक अतिरिक्त जनरल (सामान्य) कोच लगाया जाएगा। वहीं, गोंदिया-रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग (2एस) कोच जोड़ा जाएगा। हसदेव एक्सप्रेस में कब मिलेगी सुविधा गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 23 अगस्त तक और गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में 3 अगस्त से 24 अगस्त तक एक अतिरिक्त जनरल कोच लगाया जाएगा। बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस में भी बढ़ी सुविधा गाड़ी संख्या 18257 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस में 3 अगस्त से 22 अगस्त तक और गाड़ी संख्या 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस में 4 अगस्त से 23 अगस्त तक एक अतिरिक्त जनरल कोच उपलब्ध रहेगा। चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर में अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 58221 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर और गाड़ी संख्या 58222 चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर में 4 अगस्त से 23 अगस्त तक एक अतिरिक्त जनरल कोच लगाया जाएगा। जन शताब्दी एक्सप्रेस में अतिरिक्त 2एस कोच गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी एक्सप्रेस में 2 अगस्त से 22 अगस्त तक और गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी एक्सप्रेस में 3 अगस्त से 23 अगस्त तक एक अतिरिक्त सेकेंड सिटिंग (2एस) कोच की सुविधा मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *