![]()
नई दिल्ली। राजधानी में नागरिक सुविधाओं और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने निगरानी और जवाबदेही बढ़ा दी है। इसी क्रम में एमसीडी कमिश्नर ने मंगलवार को साउथ जोन के विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर, असिस्टेंट कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने वार्डों की गलियों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों का दौरा कर सफाई व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी। जहां भी कमियां मिलीं, वहां संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर ही सुधार के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं : कमिश्नर कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और अन्य नागरिकों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य से आरडब्ल्यूए और स्थानीय संगठनों के सहयोग से व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि निगम का उद्देश्य केवल औपचारिक निरीक्षण करना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर वास्तविक सुधार सुनिश्चित करना है। नियमित मॉनिटरिंग के जरिए सभी कार्यों की प्रगति पर नजर रखी जाएगी, ताकि नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध सुविधाएं मिल सकें।
Source link
दिल्ली नगर निगम कमिश्नर ने किया साउथ जोन का निरीक्षण:अफसरों-कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, लोगों से सीधे फीडबैक लेकर दिए तत्काल सुधार के निर्देश
