![]()
पीलीभीत में बीमारी ठीक करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले एक आरोपी को बिलसंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बीसलपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) राहुल पांडे ने रविवार शाम पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। तंत्र-मंत्र के नाम पर ले लिए थे गहने
मामला बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलपुर मौरारी का है। पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई की रात रायपुर बिचपुरी निवासी अकीलुर्रहमान अपने दो साथियों के साथ सुखविंदर सिंह के घर पहुंचा। आरोपी पहले से ही सुखविंदर के बीमार भाई सुरता सिंह का इलाज करने का दावा कर रहा था। उसने परिवार को विश्वास दिलाया कि देसी जड़ी-बूटी और तांत्रिक अनुष्ठान से बीमारी ठीक हो जाएगी, लेकिन इसके लिए घर की महिलाओं के सोने-चांदी के गहनों की जरूरत होगी। परिवार के भोजन करते ही गहने लेकर फरार
परिवार ने आरोपी की बातों पर भरोसा कर अपने गहने उसे सौंप दिए। आरोपी ने तंत्र-मंत्र का नाटक करते हुए गहनों को एक कमरे में रखवाया। इसी बीच जब परिवार के सदस्य भोजन करने में व्यस्त हो गए, तो वह अपने साथियों के साथ गहने लेकर फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पीड़ित सुखविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार को मुखबिर की सूचना पर बिलसंडा पुलिस ने पूरनपुर क्षेत्र के कढेर चौराहे से पड़रिया जाने वाले मार्ग पर स्थित मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी अकीलुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया। सोने-चांदी के जेवर बरामद, साथी फरार
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी सोने की बालियां, एक लॉकेट/मंगलसूत्र, एक नोज पिन और एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 317(2) के तहत कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
Source link
पीलीभीत में बीमारी ठीक करने के नाम पर ठगी:जेवर चोरी करने वाला 'ढोंगी हकीम' गिरफ्तार, गहने बरामद
