Headlines

मोगा में खेत के कमरे की छत तोड़कर कैमरे चोरी:गांव के चार लोगों पर केस दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी




मोगा जिले के बाघापुराना थाना क्षेत्र के गांव जीता सिंहवाला में खेत में बने एक कमरे की छत तोड़कर कैमरे चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता राजविंदर सिंह, पुत्र रूप सिंह, निवासी गांव जीता सिंहवाला ने बताया कि उनके खेत में बने कमरे में गांव के शराब ठेके का सामान रखा जाना था। 2 अगस्त की सुबह जब वे अपने खेत में चारा लेने पहुंचे, तो देखा कि कमरे की छत टूटी हुई थी और ट्रांसफार्मर के पास लगाए गए कैमरे भी गायब थे। पीड़ित ने घटना की सूचना गांव की पंचायत को दी राजविंदर सिंह ने घटना की सूचना गांव की पंचायत को दी। पंचायत के साथ मौके का निरीक्षण करने और जानकारी जुटाने के बाद उन्हें पता चला कि गांव के ही जसपाल सिंह उर्फ जस्सू, जसप्रीत सिंह उर्फ काकू, हरप्रीत सिंह उर्फ लाली तथा गुरमीत सिंह उर्फ पप्पा ने आपसी साजिश के तहत कमरे की छत तोड़कर कैमरे चोरी किए हैं। शिकायत के आधार पर बाघापुराना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 303(2), 324(4), 3(5), 379, 427 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *