![]()
पंचकूला शहर के में सोमवार को घर से गायब गहनों के बारे में पूछताछ करने पहुंची 70 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि महिला की हत्या उसकी घरेलू सहायिका ने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर की। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को पड़ोसी के मकान की छत पर टाइलों के नीचे छिपा दिया और खुद पास के दूसरे मकान की छत पर जाकर छिप गए। पुलिस के अनुसार, मृतका नीरा सेक्टर-21 में अपने पति के साथ रहती थीं। उनके बच्चे विदेश में रहते हैं। नीरा के घर में सुनीता पिछले करीब 10 वर्षों से घरेलू काम करती थी। वह केयरटेकर के तौर पर उसी परिसर में अपने पति और बेटे के साथ रहती थी। पूछताछ के लिए गई थी घर प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नीरा के घर से कुछ आभूषण गायब थे। इसी सिलसिले में वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे सुनीता के घर पूछताछ करने पहुंची थीं। इसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटीं। परिजनों की चिंता बढ़ने पर मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। शाम को पूछताछ में खुला राज पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान सुनीता, उसके पति और बेटे से पूछताछ की गई। शाम करीब 7 बजे पूछताछ के दौरान पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। आरोपियों ने कथित तौर पर नीरा की हत्या करने के बाद शव को पड़ोसी के मकान की छत पर टाइलों के नीचे छिपा दिया था। इसके बाद तीनों पास के दूसरे मकान की छत पर जाकर छिप गए। तीनों आरोपी हिरासत में पुलिस ने सुनीता, उसके पति और बेटे को हिरासत में ले लिया है। मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब हत्या के कारण, गहनों की चोरी और वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। तीनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
Source link
चोरी गहनों का पता करने पहुंची महिला का मर्डर:पंचकूला में पति-बेटे के साथ मिलकर नौकरानी ने दिया अंजाम, विदेश में रहते हैं बेटे
