Headlines

लुधियाना में दूसरी औरत के प्यार में अंधा हुआ पति:मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं…सुनकर पति ने कहा- इसका भी हल निकाल दूंगा जूस में पिलाया जहर




लुधियाना के न्यू शिमलापुरी इलाके से मामला सामने आया है। यहां एक पति अपनी प्रेमिका के इश्क में इस कदर अंधा हो गया कि उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पत्नी ने जब पति के दूसरी औरत के साथ अवैध संबंधों का विरोध किया, तो पति ने उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली। आरोपी ने अपनी ही गर्भवती पत्नी को जूस में कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। शिमलापुरी थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 123 और 89 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, फिर बीच में आई ‘सोफिया’ पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पीड़िता हरलीन कौर ने बताया कि उसकी शादी 01 दिसंबर 2024 को सुखविंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चला, लेकिन बाद में सुखविंदर के ‘सोफिया’ नाम की एक अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध बन गए। हरलीन को जब अपने पति के इस एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की भनक लगी, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया। मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं…सुनकर पति ने कहा- इसका भी हल निकाल दूंगा हरलीन के मुताबिक जब उसने अपने पति को दूसरी औरत के साथ संबंधों को लेकर टोका, तो सुखविंदर ने साफ कह दिया कि वह अब उसके (हरलीन के) साथ नहीं रहना चाहता। इस पर हरलीन ने उसे बताया कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। यह सुनकर सुखविंदर एक पल के लिए चौंक गया, लेकिन फिर बड़ी ही बेरहमी से बोला- कोई बात नहीं,मैं इसका भी हल कर दूंगा।उस वक्त हरलीन को अंदाजा भी नहीं था कि उसका पति अपने ही अजन्मे बच्चे को मारने की साजिश रच रहा है। 6 जून को जूस में मिलाया जहर, और फिर शुरू हुआ खौफनाक मंजर शिकायत के अनुसार 06 जून 2026 को आरोपी पति सुखविंदर सिंह ने एक सोची-समझी साजिश के तहत हरलीन को जूस पीने के लिए दिया। इस जूस में उसने कोई जहरीली और खतरनाक चीज मिला दी थी। जूस पीते ही हरलीन की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके अंदर से भयानक ब्लीडिंग शुरू हो गई। एफआईआर में दर्ज पीड़िता के
बयानों के अनुसार, खून के साथ-साथ उसके पेट में पल रहे बच्चे के टुकड़े भी बाहर निकलने लगे। पुलिस कर रही है मामले की जांच इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शिमलापुरी की पुलिस ने 03 अगस्त को आरोपी पति सुखविंदर सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। सब-इंस्पेक्टर सलविंदर पाल मामले की आगे की तफ्तीश कर रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने जूस में कौन सा जहर मिलाया था और क्या इस साजिश में उसकी प्रेमिका सोफिया भी शामिल थी?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *