Headlines

पप्पू यादव पर हमले के विरोध में खगड़िया में प्रदर्शन:अमित शाह का पुतला फूंका; निष्पक्ष जांच और सुरक्षा बढ़ाने की मांग




खगड़िया, 4 अगस्त: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर कथित हमले के विरोध में मंगलवार को खगड़िया में युवा शक्ति संगठन ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन जेएनकेटी गेट से राजेंद्र चौक तक मार्च के रूप में निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, कथित हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने तथा सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। इस दौरान “लोकतंत्र की रक्षा करो”, “दोषियों को गिरफ्तार करो” और “सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित करो” जैसे नारे लगाए गए। हत्या की साजिश रचने का प्रयास किया
युवा शक्ति के कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि संसद परिसर में राम मंदिर के नाम पर चंदा वसूली के मुद्दे पर पप्पू यादव के लोकतांत्रिक विरोध के बाद उन पर हमला किया गया। त्यागी के अनुसार, साधु के वेश में कुछ लोगों ने उन पर हमला करने और हत्या की साजिश रचने का प्रयास किया। उन्होंने घटना के बाद दोषियों पर कार्रवाई न होने को चिंताजनक बताया, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
त्यागी ने धर्म और भगवा के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी, तो आम नागरिक सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाने की मांग दोहराई। त्यागी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो युवा शक्ति पूरे बिहार में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। प्रदर्शन का समापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *