![]()
उन्नाव शहर के एक प्रमुख मार्ग पर लंबे समय बाद स्ट्रीट लाइटें फिर से जगमगा उठी हैं। नगर पालिका ने लगभग तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों के पुनर्निर्माण और मरम्मतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। मंगलवार शाम 8 बजे प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, यह मार्ग लंबे समय से अंधेरे में डूबा हुआ था। वर्ष 2017 में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें अपनी निर्धारित अवधि पूरी कर चुकी थीं और खराब हो गई थीं। डिवाइडर निर्माण के दौरान विद्युत लाइनें और वायरिंग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिससे रात के समय आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही थी। पूरे मार्ग पर लगभग 175 स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के प्रस्ताव पर इस समस्या के समाधान के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई। इसके तहत लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में नई वायरिंग की गई, विद्युत लाइनों की मरम्मत हुई, क्षतिग्रस्त पोल बदले गए और नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मार्ग पर लगभग 175 स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं। इसके अतिरिक्त, दुर्घटनाओं या अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हुए 8 से 10 बिजली के पोल भी बदले गए हैं। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत आई है। इस कार्य के पूरा होने से अब मार्ग पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। स्थानीय लोगों ने भी लंबे समय बाद मार्ग पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने पर संतोष व्यक्त किया है। उसी तरह उन्नाव को भी बेहतर आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्य एक साथ पूरे नहीं हो सकते, लेकिन चरणबद्ध तरीके से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आने वाले समय में उन्नाव और अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित तथा आकर्षक दिखाई देगा।
Source link
उन्नाव में 3 KM मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें फिर रोशन:50 लाख रुपये की लागत से हुआ मरम्मतीकरण कार्य पूरा
