Headlines

कांग्रेस सेवादल ने अमरकंटक से निकाली पदयात्रा:देश की खुशहाली, एकता का दिया संदेश, जलेश्वर महादेव धाम में किया अभिषेक-पूजन




कांग्रेस सेवादल ने मंगलवार शाम 4 बजे अनूपपुर की पवित्र नगरी अमरकंटक में एक पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा मां नर्मदा उद्गम मंदिर से शुरू होकर जलेश्वर महादेव धाम तक पहुंची। यात्रा में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव और राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा सहित कार्यकर्ता नर्मदा जल और तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस पदयात्रा का उद्देश्य देश की खुशहाली, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा का संदेश देना था। प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने कहा कि सेवादल हमेशा सेवा, त्याग, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण की भावना से काम करता है। वहीं प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने बताया कि इस तरह की यात्राएं समाज में सद्भाव और एकता लाने का काम करती हैं। वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल यात्रा में छत्तीसगढ़ सेवादल अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, अनूपपुर जिलाध्यक्ष डॉ. एहसान अली अंसारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे रास्ते भारत माता की जय और जय मां नर्मदा के नारे गूंजते रहे। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने फूल बरसाकर पदयात्रियों का स्वागत किया। जलेश्वर महादेव धाम में किया पूजन जलेश्वर महादेव धाम पहुंचने पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। उन्होंने देश में सुख, शांति, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *