Headlines

धर्मशाला में 11.38 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार:चेकिंग दौरान आरोपी की कार रोकी, तलाशी में मिला नशा, गाड़ी भी जब्त




जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए (CIA) टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत पड़ते रैत बाजार में नाकेबंदी के दौरान टीम ने एक व्यक्ति को 11.38 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईए टीम रैत बाजार क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर HP-39G-2459) को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस टीम ने वाहन चालक की तलाशी ली, तो उसके पास से 11.38 ग्राम प्रतिबंधित चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। मादक पदार्थ मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। धर्मशाला के बड़ोल गांव का रहने वाला है आरोपी विशाल गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विशाल जसवाल (उम्र 42 वर्ष), निवासी गांव बड़ोल, डाकघर दाड़ी, तहसील धर्मशाला (जिला कांगड़ा) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना शाहपुर में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। नशे के बैकवर्ड और फॉरवर्ड नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह खेप कहाँ से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई करने जा रहा था। नशे के इस काले कारोबार से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड सप्लाई नेटवर्क (सप्लायर और खरीदार) का पर्दाफाश करने के लिए कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *