![]()
कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गौचरांद क्षेत्र में मंगलवार को धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला सामने आया। यहां सीवरेज के अंदर से जपजी साहिब और दुखभंजनि साहिब के गुटका साहिब मिलने के बाद सिख संगत में भारी रोष फैल गया। मौके पर दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल, अमृतसर) का एक पोस्टर भी मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में संगत मौके पर पहुंच गई और पुलिस को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल मालमे में आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। सिख संगत ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। छोटी बच्ची हाथ में लेकर घूम रही थी जानकारी के अनुसार, एक छोटी बच्ची के हाथ में धार्मिक पुस्तकें थीं। इसी दौरान एक महिला की नजर बच्ची पर पड़ी। महिला ने बच्ची से गुटका साहिब लेकर गुरुद्वारा साहिब पहुंचाया। इसके बाद पता चला कि पवित्र स्वरूप सीवरेज के अंदर पड़े मिले हैं। घटना की सूचना फैलते ही इलाके में सिख समाज के लोगों की भीड़ जुट गई। गुरुद्वारा साहिब के व्यवस्थापक बाबा वरयाम सिंह ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। पवित्र गुटका साहिब को सीवरेज में फेंकना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास के सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाले और दोषी को जल्द गिरफ्तार करे। सीवरेज में हिंदू देवी देवताओं के पोस्टर भी पड़े मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी सिख संगत ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सिख संगत चौक पर आंदोलन करने को मजबूर होगी। उनका कहना था कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पिहोवा के SHO सुनील वत्स पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने संगत को भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी और जो भी व्यक्ति इस घटना के लिए जिम्मेदार होगा, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
कुरुक्षेत्र में सीवरेज से मिले पवित्र गुटका साहिब:सिख समाज में भारी आक्रोश; धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
