Headlines

RBSE Board Exam Form 2026


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं-12वीं एग्जाम के लिए बिना लेट फीस आवेदन फॉर्म भरने की कल (6 अगस्त) लास्ट डेट है। बता दें कि बोर्ड ने इस साल से 200 रुपए की फीस बढ़ाई है। अब तक करीब 15 लाख स्टूडेन्ट्स आवेदन फार्म भर चुके है।

.

बिना लेट फीस 850 रुपए है। जबकि लेट फीस के साथ 6 अगस्त से 12 अगस्त तक 1100 रुपए, अतिरिक्त लेट फीस के साथ 13 से 18 अगस्त तक 1350 रुपए, दोगुनी फीस के साथ 19 अगस्त से 24 अगस्त तक 1700 रुपए और इससे ज्यादा लेट होने पर 25 अगस्त से 1 सितंबर तक 2350 रुपए फीस लगेगी।

आवेदन फॉर्म में संशोधन की डेट 7 नवंबर से 17 नवंबर रखी गई है। बता दें कि पूर्व में यह फीस 650 रुपए थी, जिसे इस बार बढ़ा दिया गया है। करीब 20 लाख स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं।

राजस्थान बोर्ड - 10वीं 12वीं के एग्जाम में करीब 20 लाख स्टूडेन्ट्स आवेदन करते हैं।

राजस्थान बोर्ड – 10वीं 12वीं के एग्जाम में करीब 20 लाख स्टूडेन्ट्स आवेदन करते हैं।

प्रेक्टिकल फीस भी 100 रुपए बढ़ाई

प्रायोगिक परीक्षा फीस में भी 100 रुपए की बढ़ोतरी कर 200 रुपए कर दी गई है, जो हर सब्जेक्ट के लिए अलग से देनी होगी। विशेष आवश्यकता वाले छात्र, दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग परीक्षार्थी, युद्ध में वीरगति को प्राप्त अथवा अपाहिज सैनिकों के बेटे-बेटियों और पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों की कोई फीस नहीं लगेगी। इन्हें केवल टोकन शुल्क के 50 रुपए जमा कराने होंगे।

जिन स्कूलों की उच्च माध्यमिक स्तर की संबद्धता संबंधी कार्रवाई अभी तक पेंडिंग है, वे स्कूल बिना देरी के कार्रवाई पूरी कर लें। कार्रवाई पूर्ण नहीं होने पर ऐसे स्कूलों के परीक्षा आवेदन पत्र रद्द कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने से संबंधित आवश्यक निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

अन्य जानकारी के लिए बोर्ड कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर अथवा एसीपी के दूरभाष नंबर 0145-2627454 पर संपर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *