![]()
बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में एक तेंदुआ कुटरू-मंगापेटा सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दिया। जिला अस्पताल की 108 एंबुलेंस के चालक संदीप तोड़से और ईएमटी रविंद्र कुमार ने इसका वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। वीडियो में तेंदुआ कुछ देर तक सड़क पर टहलता नजर आता है। इसके बाद वह सड़क किनारे जंगल की ओर चला जाता है। इस दौरान वह शांत दिखाई दिया। कुटरू-मंगापेटा सड़क इंद्रावती टाइगर रिजर्व के जंगलों से होकर गुजरती है। सड़क पर तेंदुए का दिखना इस बात का संकेत है कि इस इलाके में वन्यजीव अब भी सक्रिय हैं। कुछ समय पहले इसी क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार और तस्करी के मामले सामने आए थे, जिन पर वन विभाग ने कार्रवाई की थी। ऐसे में तेंदुए का नजर आना वन्यजीवों की मौजूदगी के लिहाज से अच्छी खबर मानी जा रही है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि तेंदुए और बाघ जैसे जानवरों का जंगल में रहना बताता है कि यह इलाका अभी भी उनके लिए सुरक्षित और उपयुक्त आवास है। फिलहाल तेंदुए से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। वन विभाग क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है, ताकि वन्यजीव सुरक्षित रहें और लोगों के साथ किसी तरह का टकराव न हो।
Source link
बीजापुर के कुटरू-मंगापेटा मार्ग पर दिखा तेंदुआ:फिर जंगल की ओर लौट गया, 108 एंबुलेंस कर्मियों ने वीडियो में किया कैद
