![]()
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। टक्कर के कारण युवक की कमर के नीचे का हिस्सा और ऊपरी धड़ पूरी तरह अलग हो गए थे, जबकि शरीर के कई अन्य अंग भी ट्रैक के आसपास बिखर गए। घटना की सूचना मिलते ही जूनी इंदौर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। शव की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे तीन अलग-अलग पोटलियों में बांधकर अस्पताल ले जाना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रेन से कटने का लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज, मोबाइल या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस आसपास के लोगों और रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वालों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
Source link
इंदौर में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला:ट्रेन की चपेट में आने से शरीर दो हिस्सों में बंटा; 3 पोटलियों में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
