Headlines

लुधियाना में रेलवे क्वार्टर से मिला कर्मचारी का शव:4-5 दिन पुरानी लाश, कमरे से आ रही थी बदबू, पुलिस जांच में जुटी




लुधियाना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनी से एक क्वार्टर में रेल कर्मचारी का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अवधेश कुमार यादव के रूप में हुई है, जो रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। लोगों ने स्थानीय पुलिस व रेलवे यूनियन के पदाधिकारियों को सूचित किया गया। अवधेश कुमार पिछले कुछ दिनों से अपने कमरे से बाहर नहीं देखा गया था। बीते शाम जब पड़ोसियों को क्वार्टर के पास से तेज बदबू आने लगी, तो उन्होंने इसकी सूचना रेलवे के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों को दी। जब यूनियन के सदस्यों ने जाकर देखा तो दरवाजा खुला हुआ था और अवधेश कुमार का शव बुरी तरह सड़ चुका था। शव की हालत देख सहम गए लोग एनआरएमयू (NRMU) के ब्रांच प्रधान गौरव शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुँचे। शव की स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अवधेश की मौत करीब 4 से 5 दिन पहले ही हो चुकी थी। अत्यधिक गर्मी के कारण शव पूरी तरह से फूल गया था, आँखें और जीभ बाहर आ चुकी थीं।
गौरव शर्मा ने बताया: उन्हें आखिरी बार कुछ दिनों पहले रात 11 बजे दफ्तर में ड्यूटी से संबंधित जानकारी लेते देखा गया था,जिसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं था। वह शराब पीने के आदी थे,आशंका है कि अत्यधिक शराब के सेवन और भीषण गर्मी के कारण उनकी जान गई होगी। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी। अकेला रहता था मृतक, परिवार बिहार से रवाना थाना डिवीजन नंबर 8 के पुलिस अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना कल शाम करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच मिली थी। मृतक अवधेश कुमार यादव बिहार के भागलपुर का रहने वाला था। उनकी पत्नी पिछले 8-10 दिनों से अपने गाँव (बिहार) गई हुई थीं, जिसके कारण अवधेश क्वार्टर में अकेले ही रह रहे थे। पुलिस कर रही है मामले की जांच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर लुधियाना के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना की जानकारी तुरंत बिहार में रह रहे मृतक के परिजनों और उनकी पत्नी को दे दी गई है। परिजनों के लुधियाना पहुँचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *