![]()
भगवान शिव और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में राजधानी रायपुर में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लाखेनगर चौक पर अरुण पन्नालाल का पुतला फूंका और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्रिश्चियन फोरम से जुड़े पदाधिकारी अरुण पन्नालाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हिंदू भगवानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। टिप्पणी सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी बढ़ गई और सोशल मीडिया पर भी इसका विरोध शुरू हुआ। गिरफ्तारी के बाद भी विरोध जारी मामले को लेकर बढ़ते विरोध के बीच पुलिस ने अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए उनकी टिप्पणी की निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। पुतला जलाकर दर्ज किया विरोध लाखेनगर चौक पर प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी धर्म और उसके आराध्य के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है और टिप्पणी से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
Source link
रायपुर में जलाया गया अरुण पन्नालाल का पुतला:हिंदू संगठनों ने लाखेनगर चौक में किया प्रदर्शन, क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी ने की थी भगवानों पर टिप्पणी
