![]()
ब्यावर शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर के पास एक बावड़ी में रविवार शाम नहाते समय 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने SDRF को जानकारी दी, जिसके बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
.
SDRF टीम प्रभारी शिवराज और सहायक प्रभारी कैलाश चौहान के नेतृत्व में टीम ने लगभग 15 मिनट के भीतर दोनों युवकों के शवों को बावड़ी से बाहर निकाल लिया। शवों को बाद में स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सौंप दिया गया।
मृतकों के परिजनों को दी सूचना पुलिस और SDRF से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अनिल (19) पुत्र रामकरण हरिजन, निवासी बासनी सहेजा, थाना नागौर सिटी, जिला नागौर और दिलीप (23) पुत्र नेमाराम हरिजन, निवासी गरनिया, थाना जैतारण, जिला ब्यावर के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
