Headlines

Jabalpur Mother-Son Assault Case | Mother Defends Son in Police Station


.

यह कहना है उस 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का। उन्हें शनिवार 8 अगस्त को उनके सगे बेटे ने सरेराह बाल पकड़कर घसीटा और थप्पड़ मारे थे। बुजुर्ग मां के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया।

इसके बाद रांझी पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी। इधर, सोमवार को बुजुर्ग मित्रा विश्वकर्मा थाने पहुंचीं और कहा कि मैं बेटे पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती हूं।

रांझी पुलिस ने बुजुर्ग महिला की बातों को रिकॉर्ड में लेते हुए यह भी माना है कि कहीं न कहीं एक बुजुर्ग को इस तरह सरेराह मारना गलत है। हालांकि, पुलिस को अभी आरोपी बेटा राजू विश्वकर्मा नहीं मिला है। उसकी तलाश जारी है।

पहले देखें मारपीट की तस्वीरें…

पिटाई से बचने के लिए बुजुर्ग मित्रा विश्वकर्मा ने दौड़ लगा दी। पीछे बेटा भी नजर आ रहा है।

पिटाई से बचने के लिए बुजुर्ग मित्रा विश्वकर्मा ने दौड़ लगा दी। पीछे बेटा भी नजर आ रहा है।

कुछ ही दूरी पर बेटे ने मां को पकड़ लिया और हाथ पकड़कर घसीटने लगा।

कुछ ही दूरी पर बेटे ने मां को पकड़ लिया और हाथ पकड़कर घसीटने लगा।

खुद को छोड़ने की गुहार लगाती मां को बेटे ने थप्पड़ मारे।

खुद को छोड़ने की गुहार लगाती मां को बेटे ने थप्पड़ मारे।

6 हजार दिए, 2 हजार खर्च हो गए बुजुर्ग मित्रा विश्वकर्मा (75) रांझी की अशोक बिहार कॉलोनी में दो बेटों प्रमोद और राजू के साथ रहती हैं। दो दिन पहले उनके साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। पड़ोसियों का कहना था कि राजू आए दिन शराब पीकर मां के साथ मारपीट करता है।

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के पास पहुंची मित्रा विश्वकर्मा का कहना था कि बेटा राजू रामायण में जाता है। कुछ दिनों पहले वह अलग-अलग जगह रामायण में गया। गुरंदी और कुदवारी गया, वहां से 2 हजार रुपए लेकर आया। भारती मंदिर गया तो वहां से भी रुपए लेकर आया। इस तरह से उसने करीब 6 हजार रुपए मुझे दिए।

बुजुर्ग मित्रा ने बताया कि कुंडम के आगे निवास में ससुराल है, जहां मैं चली गई थीं। बस के किराए और मोबाइल रिचार्ज कराने में कुल 2 हजार रुपए खर्च हो गए। शनिवार को जब वह घर लौटकर आईं तो विवाद हो गया।

पड़ोसी चाहते हैं कि हम घर खाली कर दें

बुजुर्ग महिला ने टीआई को बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग यह चाहते हैं कि हमारा परिवार कब घर खाली कर यहां से भागे और वे लोग कब्जा कर लें। घर के पास ही सोमेश सोनी है, जिसने वीडियो को सब जगह बांट (वायरल) दिया। बीते 15 सालों से परेशान किया जा रहा है।

पड़ोस के ही लोग यह भी चाहते हैं कि वीडियो बनाकर पुलिस को दे दो, जिससे कि वह जेल चला जाए और फिर लोग हमारे घर को हड़प लें।

थाने पहुंचीं महिला मित्रा विश्वकर्मा ने पड़ोसी पर मकान खाली कराने के आरोप लगाए हैं।

थाने पहुंचीं महिला मित्रा विश्वकर्मा ने पड़ोसी पर मकान खाली कराने के आरोप लगाए हैं।

पिछले साल ठंड में रातभर थाने में बैठी रही

जिस मां को बेटे राजू ने बेरहमी से मारा था, वही मां अपने बेटे को पुलिस से लगातार बचाने में जुटी रही। उन्होंने बताया कि वैसे तो वह अच्छे से रहता है, लेकिन जब कभी शराब पीकर आता है, तब उसे होश नहीं रहता है। कई बार दोनों भाइयों के बीच भी विवाद होता है।

राजू को बचाते हुए मां मित्रा ने कहा कि मेरा बड़ा बेटा प्रमोद जरूर शराब पीता है, लेकिन राजू ने हमारे सामने कभी नहीं पी। उसको फंसाने की साजिश की गई है, जो पड़ोसियों की है। पिछले साल ठंड में भी राजू के खिलाफ पड़ोस में रहने वाले शरद ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। तब मैं रातभर थाने में बैठी रही।

सब लोग चाहते हैं कि हम घर छोड़कर यहां से चले जाएं। मैं अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहती हूं। मुझे बताओ, कहां खून निकला है, कहां मेरे हाथ-पैर टूटे हैं। क्या मैं बेहोश हुई हूं? राजू ने सिर्फ साड़ी पकड़कर खींची थी।

टीआई बोले- बेटे को बचा रही हैं महिला

टीआई उमेश गोल्हानी ने दैनिक भास्कर को बताया कि कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनका बेटा राजू विश्वकर्मा बुजुर्ग मां के साथ मारपीट कर रहा है। इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए दोनों की तलाश की गई, लेकिन वे घर पर नहीं मिले।

सोमवार को महिला थाने आईं और उनका कहना है कि वह अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहती हैं। महिला को पुलिस ने कार्रवाई के लिए मनाया भी। उनसे कहा गया कि आप शिकायत कीजिए, लेकिन उन्होंने बयान देने के लिए भी हामी नहीं भरी और कार्रवाई नहीं चाही।

यह खबर भी पढ़ें…

75 साल की मां को सड़क पर घसीटा, थप्पड़ मारे

जबलपुर के रांझी की अशोक बिहार कॉलोनी में 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ उसके बेटे की मारपीट का VIDEO सामने आया है। आरोपी बेटा मां को घर से घसीटते हुए सड़क पर ले आया और सरेराह थप्पड़ मारता रहा। पड़ोसियों ने घटना का वीडियो बनाया और पुलिस को सौंपा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *