![]()
शिरोमणि अकाली दल ने जालंधर में अपने युवा संगठन को मजबूत करने के लिए एक बार फिर पुराने और भरोसेमंद चेहरों पर दांव खेला है। पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत जालंधर के तीन सक्रिय युवा नेताओं को दोबारा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने खुद इन नियुक्तियों पर मुहर लगाई है। पार्टी हाईकमान ने अमृतवीर सिंह, गगनदीप सिंह गग्गी और अवतार सिंह निज्जर के पिछले कार्यकाल के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें दूसरी बार यूथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। कोर कमेटी का भी हुआ विस्तार, 11 नए सदस्य शामिल यूथ अकाली दल को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के लिए पार्टी ने मंगलवार को अपनी कोर कमेटी का भी विस्तार किया। इस विस्तार के तहत कमेटी में 11 नए सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही, पंजाब के अन्य जिलों में भी यूथ अकाली दल के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों की घोषणा की गई है। यूथ में पकड़ बनाने के लिए पुराने चेहरों पर पार्टी ने खेला दांव
राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को आगामी चुनावों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। पुराने चेहरों पर दोबारा भरोसा जताकर पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि वह युवाओं के बीच अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है। तीनों ही नेता अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छी पैठ रखते हैं, जिसका फायदा पार्टी को आने वाले समय में मिल सकता है।
Source link
जालंधर में अकाली दल का बड़ा फैसला:अमृतवीर, गग्गी और निज्जर पर फिर जताया भरोसा; दोबारा बने यूथ विंग के जिलाध्यक्ष
